• 10/03/2025

ED Raid Update: भूपेश बघेल ने बताया कितना कैश ले गई जांच एजेंसी, ईडी के अफसरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला

ED Raid Update: भूपेश बघेल ने बताया कितना कैश ले गई जांच एजेंसी, ईडी के अफसरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर चल रही ईडी की कार्रवाई समाप्त हो गई है। छापे के बाद भूपेश बघेल बाहर निकले और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ईडी के अफसर मंतूराम पवार और पुनीत गुप्ता की बातचीत का पेन ड्राइव ले गए हैं। घर में रखे 33 लाख रुपये भी ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि शराब घोटाले पर कोर्ट ने कहा है और मैंने भी विधानसभा में सवाल उठाया कि फैक्ट्री वालों और कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अगर शासन को नुकसान हुआ तो वसूली क्यों नहीं हो रही? इसके लिए कितने नोटिस जारी किए गए। विधानसभा में सवाल पूछना गुनाह हो गया है। मेरे सवाल पूछने के चार दिन बाद ED घर पहुंच गई।

बघेल ने आगे कहा कि CD कांड में मेरे बरी होने से वे सब बौखला गए है। लेकिन इसका हिसाब हम दे देंगे। ED का उद्देश्य मुझे बदनाम करना था, उन्हें छापे में कुछ नहीं मिला। सीएम विष्णुदेव साय लिखा हुआ पढ़ते हैं, वे कुछ बोल तो पाते नहीं है। तीन साल से शराब घोटाले में जांच चल रही है और भुपेश बघेल मौत से नहीं डरता है।

ईडी के अफसरों पर हमला

इससे पहले कार्रवाई के बाद बाहर निकले ईडी के अफसरों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। ईडी की गाड़ियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी के अफसरों की गाड़ी को घेर लिया और उस पर चढ़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस के साथ झूमा-झटकी भी हुई।

सूत्रों के मुताबिक इस हमले के खिलाफ जांच एजेंसी पुलिस में एफआईआर दर्ज करा सकती है।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…