• 11/03/2025

ट्रेन हाईजैक: बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक किया, यात्रियों को बनाया बंधक, 6 सैनिकों को मार गिराया

ट्रेन हाईजैक: बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक किया, यात्रियों को बनाया बंधक, 6 सैनिकों को मार गिराया
Spread the love

पाकिस्तान में अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलन में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा से पेशावर जा रही थी। उसी दौरान बलोच आर्मी के लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद बलोच आर्मी ने पूरी ट्रेन को अपने नियंत्रण में ले लिया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के 9 कोच में तकरीबन 500 यात्री सवार हैं।

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान सेना ने किसी भी तरह का सैन्य अभियान छेड़ा तो वे सभी बंधकों को मार देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सेना की होगी।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। किसी भी सैन्य घुसपैठ का समान रूप से जोरदार जवाब दिया जाएगा। अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेती है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…