• 12/03/2025

छत्तीसगढ़ में होली के दिन बदला जुमे की नमाज का वक्त, मस्जिदों में अब इस वक्त पर की जाएगी इबादत, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में होली के दिन बदला जुमे की नमाज का वक्त, मस्जिदों में अब इस वक्त पर की जाएगी इबादत, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
Spread the love

14 मार्च को होली का त्योहार देश भर में मनाया जाएगा। यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। मस्जिद में होली के दिन दोपहर 1 बजे होने वाली जुमे नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेश की सभी मस्जिदों को इसे लेकर पत्र भेजा है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। इस दिन होली भी है, नमाज पढ़ने के लिए समुदाय के लोग मस्जिद की ओर निकलेंगे। ऐसे में किसी भी तरह से विवाद की स्थिति न बने, इसलिए नमाज के समय में बदलाव किया गया है।

इसके साथ ही बगैर अनुमति के मौलाना या मुतवल्ली को जुमे की नमाज के बाद भाषण देने पर रोक लगाई गई है। अगर कोई बगैर अनुमति के भाषण या तकरीर देगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…