• 15/03/2025

नेहा ने हनीट्रैप में फंसाया, फिर पाकिस्तान को भेजने लगा खुफिया जानकारी, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, गगनयान सहित कई सीक्रेट दस्तावेज किया लीक

नेहा ने हनीट्रैप में फंसाया, फिर पाकिस्तान को भेजने लगा खुफिया जानकारी, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, गगनयान सहित कई सीक्रेट दस्तावेज किया लीक
Spread the love

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाले रविंंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई तक सूचनाएं पहुंचा रहा था।

रविंद्र कुमार आईएसआई के हनी ट्रैप में फंस कर पाकिस्तान को खुफिया जानकारियों दे रहा था। फेसबुक में उसकी दोस्ती नेहा शर्मा नाम की एक महिला से हुई। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट थी। दोनों के बीच व्हाट्सअप चैटिंग, ऑडियो और वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे महिला ने उसे प्यार के जान में फंसा लिया और उससे गोपनीय जानकारियां मांगने लगी।

रविंद्र कुमार

महिला की जाल में फंसकर रविंद्र ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की खुफिया जानकारियां उसे भेजने लगा। रविंद्र के पास से एटीएस को गगनयान प्रोजेक्ट, ड्रोन सहित अन्य रक्षा उपकरणों से जुड़ी जानकारियां, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर के अलावा खुफिया दस्तावेज मिले हैं।

रविंद्र कुमार आगरा निवासी है। मूलरुप से वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है। वह वह फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात था।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…