• 16/03/2025

भारत के एक और दुश्मन का अंत, लश्कर आतंकी अबू कताल ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 26/11 मुंबई हमलों का गुनाहगार हाफिज सईद भागने में कामयाब

भारत के एक और दुश्मन का अंत, लश्कर आतंकी अबू कताल ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 26/11 मुंबई हमलों का गुनाहगार हाफिज सईद भागने में कामयाब
Spread the love

आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को उसे गोलियों से भून दिया। उसे 26/11 मुंबई हमले के मोस्ट वांटेड आतंकी और लश्कर चीफ हाफिज सईद का राइट हैंड कहा जाता था। भारत में हुए कई आतंकी हमलों की साजिश में उसका हाथ था। बताया जा रहा है कि जिस वक्त उस पर हमला हुआ था, उस वक्त हाफिज सईद भी उसके साथ था लेकिन वह बच गया। हमले के बाद सईद अंडर ग्राउंड हो गया है।

कौन है अबू कताल?

अबू कताल का असली नाम जिया-उर-रहमान था। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में खुरेता लॉन्चपैड का कमांडर था। वह आतंकी हाफिज सईद के इशारों पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था।

वह साल 2023 के राजौरी हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी। NIA ने इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी।

इसके अलावा पिछले साल 9 जून को जम्मू कश्मीर के शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए हमले में भी वह शामिल था।आंतकियों ने बस में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसकी वजह से ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था और बस खाई में जा गिरी थी। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हुए थे।

Related post

‘आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं’, पहलगाम अटैक पर एक और कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, 26/11 शहीद हेमंत करकरे पर भी दिया था विवादित बयान

‘आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं’, पहलगाम…

Spread the loveजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय…
आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से ज्यादा को दिलाई उम्रकैद की सजा, BJP ने बनाया उज्जवल निकम को उम्मीदवार

आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से…

Spread the loveलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने देश के…