• 18/03/2025

तलवार और कुल्हाड़ी से हमला, 3 डीसीपी सहित 33 पुलिसकर्मी घायल, दर्जनों गाड़ियों को फूंका, दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, नागपुर हिंसा में अब तक 50 गिरफ्तार

तलवार और कुल्हाड़ी से हमला, 3 डीसीपी सहित 33 पुलिसकर्मी घायल, दर्जनों गाड़ियों को फूंका, दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, नागपुर हिंसा में अब तक 50 गिरफ्तार
Spread the love

फिल्म छावा में औरंगजेब के दिखाए गए चरित्र से उठा विवाद, मुगल बादशाह की कब्र तक पहुंचा और फिर एक बड़ी हिंसा का रुप ले लिया। महाराष्ट्र के नागपुर के महाल और हंसपुरी में सोमवार रात हिंसा भड़क गई। हथियारों से लैस उपद्रवियों की भीड़ ने पत्थरबाजी करने के अलावा कई दुकानों में तोड़फोड़ की, दर्जनों वाहनों में आग लगा दी। इस हिंसा में डीसीपी रैंक के 3 अधिकारी सहित 33 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया।

दरअसल नागपुर के महाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सोमवार को प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद अफवाह फैल गई कि प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम धर्म के ग्रंथ को जला दिया। जिसके बाद हिंसा फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात साढ़े 8 बजे के आसपास सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने घरों और वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। दुकानों में तोड़फोड़ की गई, वाहनों में आग लगा दिया। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी लोगों के गुस्से का शिकार बने। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा  और आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े।

इस दौरान पुलिस पर भी धारदार हथियार से वार किया गया। डीसीपी अर्चित चांडक, डीसीपी शशिकांत सातव और डीसीपी निकेतन घायल हो गए। डीसीपी निकेतन के हाथ में 20 टांके लगे हैं। उन पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ की 5 कंपनियां तैनात की गई है। इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…