• 13/06/2024

Big Breaking: IAS केएल चौहान और IPS सदानंद कुमार सस्पेंड, बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई,

Big Breaking: IAS केएल चौहान और IPS सदानंद कुमार सस्पेंड, बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई,
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के मामले में विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित कर दिया है। इससे दो दिन पहले सरकार ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को जिला मुख्यालय से हटा दिया था।

सरकार ने केएल चौहान के स्थान पर दीपक सोनी को जिला कलेक्टर और आईपीएस अफसर विजय अग्रवाल को एसपी नियुक्त किया था।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें गिरौधपुरी के अमर गुफा में कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई से सतनामी समाज ने असंतोष जताया था। मामले में सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी।

जांच की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही सतनामी समाज ने सोमवार 10 जून को रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान सतनामी समाज के लोगों ने एसपी-कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी थी। पूरा दफ्तर और उसमें रखे तमाम दस्तावेज इस आगजनी की घटना में जलकर खाक हो गए।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर-एसपी दफ्तर के बाहर खड़ी सैकड़ों गाड़ियों पर गुस्सा निकालते हुए इन्हें फूंक दिया था। इस आगजनी में सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी। घटना के बाद देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया था।

 

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…