• 19/03/2025

1900° C टेम्परेचर.. 7 मिनट के लिए नासा से टूटा संपर्क; सुनीता विलियम्स के ड्रैगन कैप्सूल ने पार किया वो खतरा, जब कल्पना चावला की हुई थी मौत

1900° C टेम्परेचर.. 7 मिनट के लिए नासा से टूटा संपर्क; सुनीता विलियम्स के ड्रैगन कैप्सूल ने पार किया वो खतरा, जब कल्पना चावला की हुई थी मौत
Spread the love

Sunita Willims Return: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित वापसी हो गई है। उनके साथ दो अन्य एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौट आए हैं। उनका यान भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:30 बजे फ्लोरिडा के समंदर में लैंड किया।

हालांकि उनकी वापसी के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब सब की सांसे रुक गई। नासा में मौजूद और वापसी का सीधा प्रसारण देख रहे दुनिया के तमाम लोग चिंता में डूब गए थे।

दरअसल अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ला रहे ड्रैगन कैप्सूल जैसे ही धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया तो इसका तापमान तकरीबन 1900 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। यह ऐसा वक्त था जब 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया। यानी कि यान का नासा से संपर्क नहीं रहा। इस दौरान नासा के कंट्रोल रूम में बैठे मिशन नियंत्रकों की सांसे अटक गई।

तनाव, चिंता और अनहोनी के डर से सभी के माथे पर शिकन आ गया। हालांकि 7 मिनट बाद तकरीबन 3:20 बजे स्पेसक्राफ्ट से संपर्क बहाल हुआ। जिसके बाद सभी ने चैन की सांस ली।

कल्पना चावला की हो गई थी मौत

आपको बता दें 1 फरवरी साल 2003 को अंतरिक्ष मिशन से वापस लौट रहे स्पेसक्राफ्ट कोलंबिया के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। कोलंबिया जैसे ही पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया वह क्रैश हो गया। इस हादसे में अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की मौत हो गई थी।

Related post

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 october 2026: आज के राशिफल में कुछ राशियों के लिए धार्मिक और छोटी यात्राओं के…
‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…