• 19/03/2025

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार, जानें कौन है?

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार, जानें कौन है?
Spread the love

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने फहीम खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फहीम को पुलिस ने मामले का मास्टरमाइंड बताया है। उसी ने लोगों को भड़काया और भीड़ इकट्ठा की थी। फहीम 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रहेगा।

महिला कर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश, गंदे इशारे किए

मामले में पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर में कहा गया है कि अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने एक महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छूने और उसकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। भीड़ ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों को गालियां दीं और आपत्तिजनक टिप्पणियां की। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मियों को गंदे इशारे भी किए।

कौन है फहीम?

फहीम शमीम खान नागपुर के यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी का रहने वाला है। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का शहर अध्यक्ष है। 2024 में उसने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उसकी जमानत तक जब्त हो गई थी। फहीम का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।

एफआईआर के मुताबिक उसने लोगों की भीड़ इकट्ठी की और घटना से पहले भड़काऊ भाषण दिया, जिससे हिंसा भड़की।

कैसे भड़की हिंसा?

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर सोमवार 17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम समाज का धर्म ग्रंथ जलाया है। जिसके बाद रात में हिंसा भड़क गई।

इस हिंसा में दंगाई भीड़ ने पुलिस सहित कई लोगों पर हथियारों से हमला किया था। पत्थरबाजीज की, कई दुकानों में तोड़फोड़ की, दर्जन भर वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। उपद्रवियों ने एक डीसीपी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस हिंसा में 3 डीसीपी सहित 33 पुलिस कर्मियों को चोटे आई थी। वहीं कई अन्य लोग भी घायल हुए थे।

मामले में पुलिस ने अब तक तीन थानों में 6 एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही 51 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…