• 25/03/2025

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 3 माओवादियों का शव बरामद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को बस्तर के इन सरहदी इलाकों में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों  को मौके के लिए रवाना किया गया। तकरीबन 500 जवान नक्सलियों के कोर इलाके में दाखिल हो गए हैं।

जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। इस गोलीबारी में अब तक 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक 3 नक्सलियों के ही शव बरामद हुए हैं। मौके से जवानों ने हथियार बरामद किया है।

Related post

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…