• 28/03/2025

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, सभी बड़े और इंटरनेशनल ब्रांड भी होंगे उपलब्ध, देखिए पूरी रेट लिस्ट

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, सभी बड़े और इंटरनेशनल ब्रांड भी होंगे उपलब्ध, देखिए पूरी रेट लिस्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी। सरकार ने शराब की दरों में भारी कटौती की है। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा की है। जिसके मुताबिक शराब की कीमतों में चार प्रतिशत तक की कटौती करने का फैसला लिया गया है।

ये नई दरें 1 अप्रैल से राज्य में लागू होगी। इस फैसले से राज्य में शराब की कीमतों में 40 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक सस्ती हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने राज्य में मैकडॉवेल नंबर 1 के पौव्वा पर भी बैन लगाने का फैसला लिया है।

बड़े और इंटरनेशनल ब्रांड की मिलेगी शराब

नई आबकारी नीति के तहत राज्य में अब पहले की तरह बड़े और विश्वस्तरीय ब्रांड की शराब को मंजूरी दे दी है। जिनमें इंद्रि, रामपुर, पाल, चिवासा, बैलेंटाइंस, बकार्डी,  जॉनी वॉकर, जैसे कई बड़े ब्रांड की शराब शामिल है।

67 नई शराब दुकानें खुलेंगी

छत्तीसगढ़ सरकार की नई शराब नीति के तहत इस साल राज्य में 67 नई शराब दुकान खोली जाएगी। अभी तक सूबे में 674 शराब दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिसमें प्रीमियम शॉप भी शामिल हैं।

सभी ब्रांड की शराब की देखें रेट लिस्ट

Related post

चंपारण्य में 73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

चंपारण्य में 73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स…

Spread the love00 राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र…
ब्रेकिंग : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 60 पटवारियों के हुए तबादले, देखें जंबो ट्रांसफर लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल,…

Spread the loveगौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रासंफर किया गया है। यह सभी लंबे वक्त…
Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…