• 30/04/2023

IMD Rain Alert: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी, इन राज्यों के लिए चेतावनी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

IMD Rain Alert: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी, इन राज्यों के लिए चेतावनी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
Spread the love

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु हो गया है। भीषण गर्मी के बाद छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आगामी 1 मई से लेकर 3 तक भारी बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ओला गिरने की संभावना है। दिल्ली और पश्चिम यूपी में भी ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई के बीच पूर्वी व मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित इन राज्यों में ओलावृष्टि

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 29 अप्रैल से 2 मई के बीच ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी ओलावृष्टि होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 मई और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1 से 3 मई के बीच ओले गिर सकते हैं। जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में 1 और 2 मई को भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में 2 और 3 मई को धूल भरी आंधी चल सकती है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ बारिश और तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 1 और 2 मई को भारी बारिश होगी।
दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु, कराईकल, केरल, पुडुचेरी, रायलसीमा, इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले 5 दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में 29 औऱ 30 अप्रैल को ओला गिरसकता है। केरल में 30 अप्रैल, दक्षिण इंटीरियल कर्नाटक में 30 अप्रैल और 1 मई, रायलसीमा औऱ तमिलनाडु के घाट वाले इलाकों में  1 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
नार्थ-ईस्ट के राज्यों और महाराष्ट्र गुजरात में बारिश का अलर्ट
वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सब हिमालयी औऱ सिक्किम में 29 और 30 अप्रैल, ओडिशा में 29 से 1 मई, झारखंड में 30 और 1 मई को ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा देश के उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश में 29 से 2 मई, मेघालय, असम में 30 से 2 मई, त्रिपुरा, मिजोरण, मणिपुर, नागालैंड में 1 और 2 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश और छींटे देखने को मिल सकती है।

Related post

छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई….

छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी…
Aaj Ka Panchang 26 June 2026: निर्जला एकादशी व्रत पारण आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 26 June 2026: निर्जला एकादशी व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 26 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…

Aaj ka Rashifal 26 June 2026 : सिंह और…

Spread the loveAaj ka Rashifal 26 June 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है।…