• 08/04/2025

ACB की कार्रवाई: बैंक की सहायक प्रबंधक को ACB ने किया गिरफ्तार, करोड़ों के फर्जी ज्वेल लोन मामले में थी फरार

ACB की कार्रवाई: बैंक की सहायक प्रबंधक को ACB ने किया गिरफ्तार, करोड़ों के फर्जी ज्वेल लोन मामले में थी फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करोड़ों के फर्जी ज्वेल लोन मामले में फरार इंडियन ओवरसीज बैंक की सहायक प्रबंधक को ओडिशा से गिरप्तार किया है। गिरफ्तार सहायक प्रबंधक का नाम अंकिता पाणिग्रही है। आरोपी गरियाबंद जिले के राजिम में इंडियन ओवरसीज बैंक में पदस्थ थी।

मामला साल 2022 का है। आरोप है कि राजिम की इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में पदस्थ अंकिता पाणिग्रही ने खाताधारकों के बंद खातों से 1.65 करोड़ के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर गबन किया था। खाताधारकों को उनके नाम पर फर्जी ज्वेल लोन की जानकारी लगने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत की।

शिकायत के बाद से वह फरार थी। मामले में एसीबी की टीम ने ओडिशा के बरगढ़ में दबिश देकर तत्कालीन सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को गिरफ्तार कर लिया।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…