• 15/04/2025

ACB की रिश्वतखोरों पर बड़ी कार्रवाई, एक अफसर गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार

ACB की रिश्वतखोरों पर बड़ी कार्रवाई, एक अफसर गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व निरीक्षक कार्यालय में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर से पहुंची 11 सदस्यीय एसीबी टीम ने जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया।

मामला गौरेला के राजस्व निरीक्षक कार्यालय का है, जहां सारबहरा इलाके के राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और मेढूका इलाके के राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज पर आंदुल गांव के रंजीत सिंह राठौर से जमीन संबंधी काम के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। रंजीत ने इसकी शिकायत साक्ष्यों के साथ बिलासपुर एसीबी को दी। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर आज सुबह गौरेला कार्यालय में छापा मारा।

एसीबी की टीम ने संतोष कुमार चन्द्रसेन को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन घनश्याम भारद्वाज मौका देखकर भाग निकला। फिलहाल, एसीबी की टीम कार्यालय में संतोष और पीड़ित रंजीत की मौजूदगी में कार्रवाई कर रही है। साथ ही, फरार घनश्याम की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

Related post

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर…
Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट..!!

Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को…