• 02/03/2026

Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या; शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या; शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Spread the love

दुर्ग।  जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला न केवल हत्या का था, बल्कि मानवीय क्रूरता और पुलिस की तकनीकी सजगता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला?

कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम के पीछे एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामला गंभीर था क्योंकि मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी और हत्यारा फरार था।

100 घंटे का फुटेज 

एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 विशेष टीमों का गठन किया। क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण किया गया और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान किया गया।

शर्ट का टूटा बटन बना सबूत

पुलिस की मेहनत तब रंग लाई जब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस को शर्ट का एक बटन मिला था, जो आरोपी के शर्ट से टूटा हुआ पाया गया। यही छोटा सा साक्ष्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हुआ।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन…
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 ट्रेनें रद्द और 11 देरी से चलेंगी

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 ट्रेनें…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को 6 से 18 दिसंबर तक परेशानी होगी। बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार…