• 05/05/2025

महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम की छत पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जल गईं बैटरियां

महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम की छत पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जल गईं बैटरियां
Spread the love

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर रविवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के कारण मंदिर में भक्तों का प्रवेश कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने से मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद मंदिर के गेट को दोबारा भक्तों के लिए खोल दिया गया।

कलेक्टर–एसपी ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

कोई जनहानि नहीं, केवल बैटरियों को नुकसान

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि आग कंट्रोल रूम की छत पर लगी थी, जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैटरियां रखी थीं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नुकसान केवल बैटरियों तक सीमित रहा।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related post

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था…

Spread the love0 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर 0 दिसंबर में…
CRIME : दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर दी परिवार के सदस्य की हत्या की धमकी

CRIME : दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़…

Spread the loveदुर्ग। दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी शशांक…
CRIME : वॉशिंग मशीन का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख रुपये पार, APK फाइल से मोबाइल हैक

CRIME : वॉशिंग मशीन का कस्टमर केयर नंबर सर्च…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा…