• 21/11/2026

CG- जंगल में मिली आरक्षक की लाश, हत्या या फिर आत्महत्या…. जांच में जुटी पुलिस…

CG- जंगल में मिली आरक्षक की लाश, हत्या या फिर आत्महत्या…. जांच में जुटी पुलिस…
Spread the love

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार लेढिया उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि पुलिस कंट्रोल रुम में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को मुडमार बांधा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे हड़कंप मच गया।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना के बाद कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने खुद आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related post

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 को, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 को, सुबह 11 बजे…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन,…
कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से 3…

Spread the loveकांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद बीएसएफ, जिला पुलिस बल…
भारत में जियो, स्टारलिंक और एयरटेल की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में जियो, स्टारलिंक और एयरटेल की सैटेलाइट इंटरनेट…

Spread the loveभारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने के लिए तीनों कंपनियां बड़े स्तर पर तैयारी कर रही हैं, जिसमें…