• 05/05/2025

भ्रष्टाचार पर नकेल: ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भ्रष्टाचार पर नकेल: ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिला शिक्षा कार्यालय के हेड क्लर्क एमएस फारूखी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फारूखी ने खरसिया के हालाहुली माध्यमिक शाला में कलेक्टर दर पर कार्यरत चपरासी उसुराम केंवट के रुके हुए वेतन को रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, चपरासी उसुराम केंवट का वेतन वर्ष 2014 से 2017 तक बकाया था। भुगतान के लिए उसने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से वेतन भुगतान का आदेश जारी हुआ। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने पर हेड क्लर्क फारूखी ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसुराम ने पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपये दे दिए, लेकिन वेतन फिर भी रिलीज नहीं हुआ।

एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

दूसरी किश्त देने से पहले उसुराम ने एसीबी से संपर्क किया। सोमवार को एसीबी ने जाल बिछाया और हेड क्लर्क को 10 हजार रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए ट्रैप कर लिया। एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई कर फारूखी को हिरासत में लिया।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…