• 07/05/2025

Breaking: CG बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, इन छात्र-छात्राओं ने किया टॉप, देखिए परिणाम

Breaking: CG बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, इन छात्र-छात्राओं ने किया टॉप, देखिए परिणाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परीक्षा परिणाम की घोषणा की। 10वीं और 12वीं बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली। 10 वीं का परीक्षा परिणाम 76.53% रहा। जिसमें कि 80.70 %छात्राएं उत्तीर्ण हुई, वहीं  71.39% छात्र उत्तीर्ण हुए। 10 वीं क्लास में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार खुंटिया ने प्रदेश में टॉप किया। दोनों को 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

इसके साथ ही 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 81.87% रहा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 194906 रहा। 12वीं बोर्ड का परीक्षा फल 81.87% रहा। जिसमें कि बालिकाओं का प्रतिशत 84.67 और  78.07 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण हुए। 12 वीं बोर्ड में कांकेर के अंकित सेन ने राज्य में टॉप किया। उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

ऑफिशियल वेबसाइट में देखें नतीजे

नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होंगे। जहां स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Related post

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज की यात्रा रहेगी शुभ, जानें किसे सफर में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों…

Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8 अक्टूबर 2026 को कुछ राशियों के लिए धार्मिक और लंबी यात्रा के योग…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…