• 09/05/2025

CM साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट, कहा- ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ 

CM साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट, कहा- ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ 
Spread the love

सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Related post

दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी बख्शे न जाएं-मुख्यमंत्री साय

दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को…

Spread the loveघोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत     सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं, पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन, आयात-निर्यात, भंडारण एवं सेवन को नियंत्रित और प्रतिबंधित करने…