• 09/05/2025

CM साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट, कहा- ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ 

CM साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट, कहा- ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ 
Spread the love

सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Related post

Aaj Ka Panchang 13 September: पढ़ें रविवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त और दिन को बनाएं बेहतर

Aaj Ka Panchang 13 September: पढ़ें रविवार का संपूर्ण…

Spread the loveAaj Ka Panchang 13 September 2026: जानें रविवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल…
Aaj ka Rashifal 13 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 13 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 13 September 2026, आज का राशिफल : आज 13 सितंबर के दिन रविवार है। आज रविवार के…
BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015 नहीं, 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा PM आवास का लाभ

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015…

Spread the love रायपुर।  शहरी गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय…