• 19/05/2025

Video: CM का ऐसा तेवर देख कांपने लगे अफसर, ‘नायक’ अवतार में दिखे विष्णुदेव साय… ऑन द स्पॉट कार्रवाई, बजने लगी तालियां

Video: CM का ऐसा तेवर देख कांपने लगे अफसर, ‘नायक’ अवतार में दिखे विष्णुदेव साय… ऑन द स्पॉट कार्रवाई, बजने लगी तालियां
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म नायक आपको याद होगी। फिल्म में पत्रकार से मुख्यमंत्री बने अनिल कपूर जब जनता के बीच पहुंचते हैं, उनसे संवाद करते हैं। लापरवाही पर अफसरों पर ऑन द स्पॉट कार्रवाई करते हैं। यह भूमिका इसलिए भी क्योंकि अपने स्वभाव से बेहद सरल, सहज हंसमुख नजर आने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज कुछ इसी तरह ऐक्शन में नजर आए।

मौका था सुशासन तिहार का। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिना किसी सूचना के गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम चुकतापानी पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पानी की समस्या से अवगत कराया।

तालियां बजाने लगे ग्रामीण

मुख्यमंत्री ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने सब इंजिनियर से गांव में हैण्डपम्प की संख्या और जलजीवन मिशन के बारे में ग्रामवासियो से पूछा। सब इंजीनियर का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं है। काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। उनका यह रूप देखकर वहां मौजूद सरकारी अमला सहम गया, जबकि ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

क्या है सुशासन तिहार?

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश भर के दौरे पर हैं। इस दौरान बिना किसी सूचना के अचानक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर किसी भी गांव में उतरता है। वहां वे ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाते हैं और उनसे सरकार के साथ ही अफसरों के कामकाज की जानकारी लेते हैं। इस दौरान वो जनता से उनकी समस्याएं पूछते हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी करते हैं।

देखिए Video क्या कुछ हुआ

Related post

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू, युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का अवसर….

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।…
शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार

शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का…

Spread the loveविशेष लेख : धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर। शिशु जीवन का वह नाजुक चरण है, जहाँ सही पोषण और…
आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: कश्यप

आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण…

Spread the love00 वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह 00 मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर। आजीविका…