• 21/05/2025

Big Breaking: टॉप नक्सल लीडर बसव राजू ढेर, सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद

Big Breaking: टॉप नक्सल लीडर बसव राजू ढेर, सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसव राज भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था और वह नक्सलियों का महासचिव था। गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है।

गृह मंत्री ने बताया कि इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल है। तलाशी अभियान अभी जारी है, इसलिए जब्त हथियारों की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। देशभर की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तलाशे जा रहे बसव राज को ढेर करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

 

Related post

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश…

Spread the love 00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00 आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों…
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस…

Spread the love00 डीएमएफ से 19.65 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई…
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर…

Spread the love00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री 00 प्रोजेक्ट…