• 21/05/2025

ED का दावा- सोनिया और राहुल गांधी ने मनी लॉन्ड्रिंग से कमाए 142 करोड़, राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई

ED का दावा- सोनिया और राहुल गांधी ने मनी लॉन्ड्रिंग से कमाए 142 करोड़, राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
Spread the love

नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। ईडी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान 142 करोड़ रुपये की कमाई की।

ईडी का कोर्ट में दावा

ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि नवंबर 2023 में संपत्तियों की कुर्की की गई थी, लेकिन तब तक आरोपी अपराध की आय का लाभ उठा रहे थे। उन्होंने कहा, “आरोपियों ने 142 करोड़ रुपये का फायदा लिया। अपराध की आय अर्जित करना और उसे अपने पास रखना भी मनी लॉन्ड्रिंग है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से अपराध की आय का अधिग्रहण है।” ईडी ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ स्पष्ट केस बनता है।

पहले दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

ईडी ने इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट के आधार पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि चार्जशीट पर संज्ञान लेने से पहले आरोपियों को अपनी बात रखने का हक है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने मांगा सुनवाई टालने का समय

आरोपियों की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई को जुलाई तक टालने की मांग की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि चार्जशीट की कॉपी हाल ही में मिली है और उसे पढ़ने के लिए समय चाहिए। हालांकि, ईडी के एएसजी एसवी राजू ने इसका विरोध करते हुए कहा कि चार्जशीट की कॉपी पिछली सुनवाई में ही दी गई थी और तब कोई आपत्ति नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा, “हम आज सुनवाई के लिए तैयार हैं।”

यंग इंडिया कंपनी को लेकर ईडी की बात

ईडी ने कोर्ट में दावा किया कि यंग इंडिया कंपनी का स्वामित्व हमेशा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास रहा है। ईडी ने कहा, “यंग इंडिया ने कभी कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं की, इसका मकसद केवल सोनिया और राहुल गांधी को लाभ पहुंचाना था।” जांच के दौरान 21 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 51 लाख रुपये नकद और कई आपत्तिजनक सबूत बरामद हुए।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…