• 26/05/2025

‘छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर, बिना पैसे के काम नहीं हो रहा..’, अपनी ही पार्टी की सरकार पर बरसे ननकीराम कंवर, लगाए नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

‘छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर, बिना पैसे के काम नहीं हो रहा..’, अपनी ही पार्टी की सरकार पर बरसे ननकीराम कंवर, लगाए नेताओं पर सनसनीखेज आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने राज्य की BJP सरकार और पूर्व की केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वे गृहमंत्री थे, तब नक्सलियों का खात्मा हो सकता था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नीत केंद्र सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया और नक्सलियों की मदद की। कंवर ने यह भी दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की वजह से उनकी चुनावी हार हुई।

बिलासपुर में सोमवार को मीडिया से बातचीत में ननकीराम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज संतोषजनक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्थिति ‘जय श्रीराम’ जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा। कंवर ने दावा किया कि BJP कार्यकर्ता मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं।

कंवर ने प्रदेश में सरकारी जमीनों की बिक्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वे जनता के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस मामले में चुप है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी जमीनों की बिक्री नई बात नहीं है, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

 

Related post

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के हुए तबादले…देखें लिस्ट..!!

MP-CG Transfer : बड़े पैमाने पर आयकर निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पदस्थ आयकर निरीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। सूची में सैकड़ों अधिकारियों के…
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने…

Spread the loveकृषि अवशेष, गोबर और जैविक अपशिष्ट से तैयार होगी हरित ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने और निवेश को मिलेगा…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले…

Spread the loveरायपुर, 23 जून 2026/ उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर  गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा…