• 28/05/2025

सावधान: इंश्योरेंस और पॉलूशन खत्म होते ही कट जाएगा चालान, तुरंत आएगा मैसेज.. VIP हो या VVIP नहीं बच पाएगा कोई

सावधान: इंश्योरेंस और पॉलूशन खत्म होते ही कट जाएगा चालान, तुरंत आएगा मैसेज.. VIP हो या VVIP नहीं बच पाएगा कोई
Spread the love

अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, या फिर यातायात नियमों को धता बताने की गलती करते हैं तो सावधान हो जाइए। अगर अब आप लापरवाही किए तो बच नहीं पाएंगे। दरअसल पुलिस ने स्मार्ट डिजिटल तकनीक के जरिए चालान प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया है। अब बिना फिजिकल जांच के सीधे डिजिटल निगरानी से गाड़ियों का चालान होगा। यह सख्ती खासकर उन वाहनों पर है, जिनका पीयूसी सर्टिफिकेट या इंश्योरेंस अपडेट नहीं है।

कैसे काम करेगा सिस्टम?

हरियाणा पुलिस ने एक अत्याधुनिक डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम की टीमें शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए वाहनों पर नजर रख रही हैं। जैसे ही कोई गाड़ी कैमरे के दायरे में आती है, सिस्टम रीयल-टाइम में वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पीयूसी और इंश्योरेंस की स्थिति जांचता है। अगर दस्तावेज पुराने या अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो सिस्टम स्वचालित रूप से ई-चालान जनरेट करता है, जो वाहन मालिक को तुरंत भेजा जाता है।

एक महीने में हजारों चालान

पिछले एक महीने में इस सिस्टम के जरिए 4,144 वाहनों पर बिना वैध पीयूसी के चालान किए गए। वहीं, 2,682 चालान उन गाड़ियों के खिलाफ जारी हुए, जिनका इंश्योरेंस अपडेट नहीं था।

पुलिस की अपील: समय पर अपडेट करें दस्तावेज

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा, “यह स्मार्ट पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज समय पर अपडेट रखें। इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और हादसों में कमी आएगी।” उन्होंने वाहन मालिकों से अनुरोध किया कि वे अपने पीयूसी और इंश्योरेंस को नियमित रूप से रिन्यू कराएं ताकि चालान और अन्य परेशानियों से बचा जा सके।

अन्य राज्यों में भी होगा शुरू!

हालांकि ये हरियाणा में शुरू किया गया है, लेकिन जल्दी ही आपके राज्य में भी पुलिस महकमा इसकी शुरूआत कर सकता है। इसलिए आप अपडेट रहिए और अपनी गाड़ी के कागजातों को भी अपडेट रखिए।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…