• 18/07/2024

BJP विधायक को जान का खतरा, हत्या के लिए 1 करोड़ की सुपारी, CM और अमित शाह से लगाई गुहार

BJP विधायक को जान का खतरा, हत्या के लिए 1 करोड़ की सुपारी, CM और अमित शाह से लगाई गुहार
Spread the love

यूपी के बीजेपी विधायक ने सनसनीखेज दावा करते हुए अपनी जान का खतरा बताया है। विधायक का आरोप है कि यूपी पुलिस के साथ मिलकर उनके विरोधी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं जिंदा रहूंगा तभी तो राजनीति कर सकूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और 7 बार के बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दावा किया है कि उनकी हत्या की सुपारी के लिए विरोधियों ने 1 करोड़ रुपये जुटाए हैं। फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की पनियारा सीट से चार बार और कैम्पियरगंज सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं। 2007 से लेकर 2012 तक वे बीएसपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने कहा कि 11 दिन पहले मेरे मोबाइल पर किसी ने फोन कर कहा कि आप जहां है वहां से हट जाएं। आपकी जान को खतरा है। पहले तो मुझे लगा कि कोई सिरफिरा होगा। लेकिन बाद में पता चला कि विरोधियों ने हत्या की सुपारी के लिए 1 करोड़ रुपये एकत्र कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मैंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इससे अवगत कराया है। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया और ना ही अब तक किसी अधिकारी का फोन आया।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…