• 28/05/2025

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का बड़ा हमला, 5000 किलो बारूद लूटकर जंगल में फरार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का बड़ा हमला, 5000 किलो बारूद लूटकर जंगल में फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुंदरगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के इटमा गांव में नक्सलियों ने एक बारूद गोदाम से 5000 किलो विस्फोटक (जिलेटिन) लूट लिया। यह बारूद 25-25 किलो के 200 पैकेट में पैक था, जिसे झारखंड सीमा से सटे केबलांग थाना क्षेत्र की बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार, इटमा गांव के बारूद गोदाम से 200 पैकेट विस्फोटक एक वैन में लोड कर बैंग खदान भेजा गया था। खदान पहुंचने पर विस्फोटक को उतारा गया, तभी चार नक्सली वहां पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक की नोंक पर धमकाया और अनलोड किए गए बारूद को फिर से वैन में लोड करने का आदेश दिया। इसके बाद नक्सलियों ने ड्राइवर को अगवा कर वैन को जंगल की ओर ले गए।

जंगल में 40 से अधिक नक्सलियों ने लूटा बारूद

जंगल में पहले से मौजूद 40 से अधिक माओवादियों ने वैन से सारा बारूद उतार लिया और ड्राइवर व वाहन को छोड़कर जंगल में फरार हो गए। ड्राइवर ने लौटकर गोदाम के मैनेजर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मालिक और फिर पुलिस को सूचित किया गया। ड्राइवर ने बताया कि नक्सली हरे कपड़े पहने थे और सामान्य भाषा में बात कर रहे थे।

24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई सुराग नहीं मिला है। इटमा गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि वैन लोड होकर खदान के लिए रवाना हुई थी, लेकिन नक्सलियों ने वहां पहुंचकर बारूद लूट लिया और जंगल में ले गए।

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

ओडिशा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नक्सलियों को पकड़ा जाएगा और लूटे गए बारूद को बरामद किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

 

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…