• 28/05/2025

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का बड़ा हमला, 5000 किलो बारूद लूटकर जंगल में फरार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का बड़ा हमला, 5000 किलो बारूद लूटकर जंगल में फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुंदरगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के इटमा गांव में नक्सलियों ने एक बारूद गोदाम से 5000 किलो विस्फोटक (जिलेटिन) लूट लिया। यह बारूद 25-25 किलो के 200 पैकेट में पैक था, जिसे झारखंड सीमा से सटे केबलांग थाना क्षेत्र की बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार, इटमा गांव के बारूद गोदाम से 200 पैकेट विस्फोटक एक वैन में लोड कर बैंग खदान भेजा गया था। खदान पहुंचने पर विस्फोटक को उतारा गया, तभी चार नक्सली वहां पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक की नोंक पर धमकाया और अनलोड किए गए बारूद को फिर से वैन में लोड करने का आदेश दिया। इसके बाद नक्सलियों ने ड्राइवर को अगवा कर वैन को जंगल की ओर ले गए।

जंगल में 40 से अधिक नक्सलियों ने लूटा बारूद

जंगल में पहले से मौजूद 40 से अधिक माओवादियों ने वैन से सारा बारूद उतार लिया और ड्राइवर व वाहन को छोड़कर जंगल में फरार हो गए। ड्राइवर ने लौटकर गोदाम के मैनेजर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मालिक और फिर पुलिस को सूचित किया गया। ड्राइवर ने बताया कि नक्सली हरे कपड़े पहने थे और सामान्य भाषा में बात कर रहे थे।

24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई सुराग नहीं मिला है। इटमा गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि वैन लोड होकर खदान के लिए रवाना हुई थी, लेकिन नक्सलियों ने वहां पहुंचकर बारूद लूट लिया और जंगल में ले गए।

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

ओडिशा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नक्सलियों को पकड़ा जाएगा और लूटे गए बारूद को बरामद किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

 

Related post

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के…

Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं 00…
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी…

Spread the love00 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा रायपुर। नवा रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन,…

Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प रायपुर-लोकतंत्र…