• 28/05/2025

CG में अब 28 करोड़ का बैंक घोटाला, ब्रांच मैनेजर सहित 11 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

CG में अब 28 करोड़ का बैंक घोटाला, ब्रांच मैनेजर सहित 11 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक शाखाओं में 28 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने मामले का खुलासा किया।

जांच में खुला घोटाले का राज

जिला सहकारी बैंक, सरगुजा के प्राधिकृत अधिकारी और सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने शिकायत के बाद 2012 से 2024 तक के खातों का ऑडिट कराया। इसमें शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में 28 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। शुरुआती जांच में 23 करोड़ का घोटाला सामने आया था, जो ऑडिट में बढ़कर 28 करोड़ हो गया। कलेक्टर ने बताया कि ऑडिट जारी है और घोटाले की राशि और बढ़ सकती है।

FIR और गिरफ्तारियां

जिला सहकारी बैंक के सीईओ की शिकायत पर कुसमी थाने में अशोक सोनी समेत 12 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120B और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शंकरगढ़ के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी (56), सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक विकासचंद पांडवी (70), सेवानिवृत्त समिति प्रबंधक एतवल सिंह (69), सेवामुक्त प्रबंधक विजय कुमार उईके (50), सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक समल साय (65), सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद (50), लिपिक ताबरक अली, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण देवांगन (56), मुख्य पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय (60), समिति प्रबंधक सुदेश कुमार यादव (30) और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह (35) शामिल हैं।

घोटाले का तरीका

मुख्य आरोपी अशोक सोनी ने 10 साल तक शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में फर्जी खाते खोले। इन खातों और समितियों के खातों से बड़ी राशि की नकद निकासी और ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

  • आदिम जाति सहकारी समिति जमड़ी: बिना दस्तावेज खाता खोला गया, जिसमें 19 करोड़ 24 लाख जमा किए गए और 19 करोड़ 22 लाख 73 हजार निकाले गए। यह राशि किसानों और पंचायतों के खातों से ट्रांसफर की गई।
  • जमुना अलंकार मंदिर: NEFT के जरिए 1 करोड़ 82 लाख रुपये 52 ट्रांजेक्शन में भेजे गए, जिनमें 44 वाउचर गायब हैं।
  • नरेगा धनेशपुर: फर्जी खाते में 3 करोड़ 19 लाख का लेनदेन।
  • जनपद पंचायत शंकरगढ़: बोगस खाते में 91 लाख 57 हजार जमा कर निकाले गए।

आरोपियों के खातों में ट्रांसफर

जांच में सामने आया कि अशोक सोनी के खाते में 1 करोड़ 36 लाख, प्रकाश कुमार सिंह के खाते में 4 लाख 64 हजार, महामाया कंस्ट्रक्शन कंपनी को 30 लाख और अंबिकापुर के एक ज्वेलर्स को 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

कलेक्टर विलास भोस्कर ने बताया कि ऑडिट में और गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related post

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल बदल गई है। इस पर ब्रेक लगने के बाद पिछले 24 घंटों में प्रदेश…
अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व…

Spread the love रायपुर।  कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में कहीं अधिक उन्नत और…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।…