• 02/06/2025

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिन यहां मौसम रहेगा ड्राई, इन इलाकों में होगी बारिश, येलो अलर्ट भी जारी

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिन यहां मौसम रहेगा ड्राई, इन इलाकों में होगी बारिश, येलो अलर्ट भी जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के कारण अगले 5 दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। इस दौरान भारी बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, बिलासपुर संभाग में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। बारिश की बात करें तो कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

पिछले 6 दिनों में बारिश की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। रविवार को केवल कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक शुष्क मौसम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय…

Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार देर रात हाइवे पेट्रोलिंग…