• 02/06/2025

छत्तीसगढ़ में 6 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 6 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चैनपुर गांव में रविवार शाम एक 6 साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी, बलरामपुर जिले के चांदो निवासी जनक राजा (30), ने बच्ची को समोसा खिलाने का लालच देकर साइकिल पर अपने साथ ले गया और जंगल किनारे छोड़कर फरार हो गया। करीब 7 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची रविवार शाम को अपनी बड़ी बहन के साथ घर के बाहर मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान जनक राजा साइकिल से वहां पहुंचा और बच्ची को अपने कंधे पर बैठाकर ले गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की। मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में साइकिल सवार युवक बच्ची को ले जाते दिखा।

SP चंद्र मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनेंद्रगढ़ कलेक्टोरेट के पीछे जंगल क्षेत्र में तलाश की गई, जहां बच्ची पेड़ के नीचे सोती हुई मिली। उसी स्थान से आरोपी जनक राजा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जनक राजा मनेंद्रगढ़ में किसी दुकान में काम करता है।

घटना स्थल पर छोड़ी गई साइकिल की जांच में पता चला कि यह एक पुलिसकर्मी की थी, जिसे आरोपी ने थाने के पीछे बने आवास से चुराया था। पुलिस ने साइकिल बरामद कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…