• 04/06/2025

एक और पाकिस्तानी जासूस पंजाब से गिरफ्तार, PAK हाई कमीशन और ज्योति मल्होत्रा से भी मिला लिंक

एक और पाकिस्तानी जासूस पंजाब से गिरफ्तार, PAK हाई कमीशन और ज्योति मल्होत्रा से भी मिला लिंक
Spread the love

पंजाब पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है और इसका संपर्क पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से था, जो पाकिस्तानी उच्चायोग में अधिकारी रह चुका है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने इस जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया। जसबीर का संबंध आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क के संदिग्ध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से भी सामने आया है। जांच में पता चला कि जसबीर ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई।

जसबीर 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान यात्रा कर चुका है। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई पाकिस्तानी नंबर बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपने संपर्कों और बातचीत के सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

मोहाली के SSOC थाने में जसबीर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और इस जासूसी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच तेजी से चल रही है।

 

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…