• 04/06/2025

भीषण आग: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानें जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका

भीषण आग: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानें जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे लगी भीषण आग ने 22 दुकानों को जलाकर राख कर दिया। आग की चपेट में तेल, कॉस्मेटिक, किराना, फैंसी स्टोर्स, जनरल स्टोर्स और कपड़ों की दुकानें आईं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। तंग गलियों के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किल हुई। दमकल की संयुक्त टीम और SDRF ने 3-4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग के तेजी से फैलने पर अतिरिक्त दमकल मंगवाकर आग को नियंत्रित किया गया।

आग की शुरुआत दुकान नंबर 5 और 6 से हुई, जहां से लपटें तेजी से मनिहारी और अन्य दुकानों में फैल गईं। नगर सेना के जवानों ने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछारें मारकर आग को काबू में किया। सुबह तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन तब तक दुकानों का सारा सामान जल चुका था।

प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानों की सूची और नुकसान का ब्योरा मांगा है। नुकसान का सटीक आकलन अभी बाकी है।

 

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…