• 04/06/2025

Video रील के लिए दांव पर जान: रील बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक; उसके बाद जो हुआ…

Video रील के लिए दांव पर जान: रील बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन के सामने दौड़ा युवक; उसके बाद जो हुआ…
Spread the love

रील का नशा लोगों के दिमाग पर इस तरह चढ़ कर बोल रहा है कि न तो वे अपनी जान की परवाह कर रहे हैं और न ही दूसरों की। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आया है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सुनालिया मार्ग नहर पुल के रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट किया। युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने दौड़ लगाई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। ट्रेन के करीब पहुंचने पर युवक ट्रैक से हट गया। यह घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रेलवे ट्रैक के पास बने फाटक से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। वहां मौजूद लोगों ने युवक की इस हरकत का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शारदा विहार के आसपास रहने वाले इस युवक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट जानलेवा हो सकते हैं। अगर युवक का पैर फिसल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां कुछ युवक ट्रेन के सामने दौड़ने या पुल से नहर में छलांग लगाने जैसे खतरनाक स्टंट करते हैं।

रेलवे पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों से ऐसी खतरनाक हरकतों से बचने की अपील की है।

 

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…