• 04/06/2025

भीषड़ सड़क हादसा: कार के ऊपर पलटा सीमेंट से लदा ट्राला, 4 बच्चों सहित 9 की दर्दनाक मौत, 2 घायल, जेसीबी और कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

भीषड़ सड़क हादसा: कार के ऊपर पलटा सीमेंट से लदा ट्राला, 4 बच्चों सहित 9 की दर्दनाक मौत, 2 घायल, जेसीबी और कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव
Spread the love

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे कल्याणपुरा के पास भावपुरा गांव में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रॉले ने ईको वैन को टक्कर मारी, उसे घसीटते हुए ले गया और पलटकर वैन पर गिर गया। हादसे में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 साल का बच्चा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान मुकेश खपेड़ (40), सावली (35), विनोद (16), पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बामनीय (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) के रूप में हुई। घायलों में पायल परमार (19) और 5 वर्षीय आशु बमनिया शामिल हैं, जिन्हें थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नजदीक हुआ। वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले थे। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और जेसीबी व कटर की मदद से शवों व घायलों को वैन से निकाला गया।

झाबुआ के एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रॉला वैन पर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने ओवर ब्रिज पर संकेतक नहीं लगाए थे, जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद कंपनी ने तुरंत संकेतक लगाए। थांदला और मेघनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

 

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…