• 04/06/2025

10 की मौत: RCB की IPL जीत के जश्न में बेंगलुरु में भगदड़, 10 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

10 की मौत: RCB की IPL जीत के जश्न में बेंगलुरु में भगदड़, 10 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Spread the love

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 जीत के भव्य जश्न के बीच स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई, और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।

RCB ने 18 साल बाद मंगलवार को पंजाब किंग्स इलेवन को हराकर IPL 2025 का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया। स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक अपनी टीम का स्वागत करने जमा हुए, लेकिन भीड़ के बेकाबू होने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके चलते कई लोग कुचल गए और कुछ बेहोश हो गए।

बॉरिंग अस्पताल में 6 और वैदेही अस्पताल में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, जबकि स्टेडियम के अंदर RCB का जश्न समारोह जारी रहा। प्रशंसकों का सड़कों पर भी जमावड़ा देखा गया, जो टीम के स्वागत के लिए उत्साहित थे।

 

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…