• 08/06/2025

देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार, एक्टिव केस 6000 पार, 24 घंटे में 6 की मौत

देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार, एक्टिव केस 6000 पार, 24 घंटे में 6 की मौत
Spread the love

भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसारने लगा है। एक्टिव केस की संख्या 6,133 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों 6 मरीजों की मौत हुई, जबकि 48 घंटों में 769 नए मामले सामने आए। केरल देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 1,950 सक्रिय मामले हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 144 नए मामले जुड़े। इसके बाद गुजरात (822), दिल्ली (686), महाराष्ट्र (595), कर्नाटक (366), उत्तर प्रदेश (219), तमिलनाडु (194), राजस्थान (132) और हरियाणा (102) में मामले दर्ज किए गए हैं।

मौतों का विवरण

पिछले 24 घंटों में केरल में तीन पुरुष मरीजों (51, 64 और 92 वर्ष) की मौत हुई, जो पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। कर्नाटक में दो पुरुषों (51 और 78 वर्ष) और तमिलनाडु में एक 42 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मृत्यु हुई। इस साल जनवरी से अब तक देश में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामले हल्के हैं और मरीज घर पर आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।

सरकार की तैयारियां

केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को मॉक ड्रिल के जरिए ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 2 और 3 जून को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली में आपदा प्रबंधन, NCDC, ICMR और राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।

निगरानी और जांच

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, IDSP के तहत इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) की निगरानी की जा रही है। सभी भर्ती SARI मामलों और 5% ILI मामलों का परीक्षण किया जा रहा है। पॉजिटिव SARI नमूनों को ICMR VRDL नेटवर्क के जरिए जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।

22 मई को देश में केवल 257 सक्रिय मामले थे, लेकिन अब यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…