• 08/06/2025

खुशियों बदल गई मातम में: पति ने पत्नी पर तवे से किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही हो गई मौत, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था विवाद

खुशियों बदल गई मातम में: पति ने पत्नी पर तवे से किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही हो गई मौत, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था विवाद
Spread the love

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई में रविवार सुबह एक दिल दहलाने  वाला मामला सामने आया है। बच्ची के छठी को लेकर हुए विवाद में पति गौरीशंकर साहू (27) ने तवे से  अपनी पत्नी रत्ना साहू (25) पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गौरीशंकर और रत्ना के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर गौरीशंकर ने पास रखे तवे से रत्ना के सिर और चेहरे पर कई वार किए। लहूलुहान होकर रत्ना जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी ने तब भी हमला जारी रखा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर और थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया।

सूचना मिलते ही सकरी थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घर में खून फैला हुआ था और रत्ना का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तवा बरामद कर लिया और शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा। घटना के समय घर के अन्य लोग खेत में काम कर रहे थे। मृतिका के परिजनों को सूचित किया गया, जिनकी मौजूदगी में पंचनामा किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…