• 10/06/2025

Bomb Threat: अब्दुल ने दी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Bomb Threat: अब्दुल ने दी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Spread the love

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अब्दुल abdia@outlook.com आईडी से भेजे गए ईमेल में यह धमकी दी गई। गर्मी की छुट्टियों के बाद कोर्ट में कामकाज शुरू होने के दौरान दोपहर में यह मैसेज मिला, जिसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आए।

धमकी भरे ईमेल में ‘अमोनियम सल्फर आधारित IED’ कोर्ट परिसर में लगाने का दावा किया गया। इसमें अजमल कसाब की फांसी और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसे संवेदनशील मुद्दों का जिक्र करते हुए इसे ‘पवित्र मिशन’ बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने चकरभाठा थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया और बम स्क्वायड, स्निफर डॉग्स व डिटेक्शन डिवाइस के साथ तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पहला मामला नहीं है; दो महीने पहले कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी, और आठ महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…