• 18/06/2025

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली लीडर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 ढेर

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली लीडर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 ढेर
Spread the love

छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर अल्लूरी सीताराम जिले के मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच तीव्र गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स ने नक्सली सेंट्रल कमेटी के सदस्य गजरला रवि, उनकी पत्नी अरुणा और एक अन्य बड़े नक्सली कैडर को मार गिराया। गजरला पर 40 लाख और अरुणा पर 20 लाख रुपये का इनाम था। आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

गजरला रवि का आपराधिक इतिहास

गजरला रवि 2014 से फरार था और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। 10 फरवरी 2012 को उसने अपने साथियों के साथ बीएसएफ की टीम पर हमला कर कमांडेंट सहित तीन जवानों की हत्या की थी और उनके हथियार लूट लिए थे।

13 दिन पहले दो नक्सली लीडर ढेर

हाल ही में, बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो बड़े नक्सली लीडरों को मार गिराया था। इनमें सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम शामिल था, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। इसके अलावा, 12 दिन पहले बीजापुर में 45 लाख रुपये के इनामी नक्सली भास्कर (45) को भी ढेर किया गया था। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने भास्कर के शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए थे।

 

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…