• 20/06/2025

4 बहे: भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, दो बच्चों सहित 4 लोग नदी में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

4 बहे: भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, दो बच्चों सहित 4 लोग नदी में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोग बह गए। घटना के 20 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव निवासी सोमारी, अंकिता और उनके दो बच्चे बिनावती (8 वर्ष) और अरसय (3 वर्ष) गुरुवार दोपहर मैनी नदी के पार खुखड़ी-पुटु (जंगली मशरूम) लेने गए थे। उस दिन सुबह से क्षेत्र में बारिश हो रही थी। शाम को घर लौटते समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। चारों ने नदी पार करने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे बह गए।

बचाव कार्य शुरू

चारों के देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें नदी की ओर जाते देखा था। सूचना मिलते ही केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। तहसीलदार और राजस्व अमला नदी के दोनों किनारों पर खोजबीन में जुटा है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश और नदी में बढ़ा जलस्तर बचाव कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहा है। मौसम विभाग ने संभाग में शुक्रवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सीतापुर के तहसीलदार ने बताया कि चारों लोगों की तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। नदी के किनारों पर खोजबीन जारी है, और ग्रामीणों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

Related post

CG- हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान हुई बंद, सामने आई ये बड़ी वजह…

CG- हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर से महानगरों तक सीधी विमान सेवा के सपने पर एक के बाद एक ग्रहण लगता जा रहा…
CG – किराएदार ने शक में खेला खूनी खेल! विवाद के बाद मकान मालिक का गला दबाकर उतारा मौत के घाट…

CG – किराएदार ने शक में खेला खूनी खेल!…

Spread the loveरायपुर। राजधानी से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में चरित्र शंका और कथित अवैध संबंध के विवाद…
विशेष लेख:”सेवा_संकल्प_अभियान”

विशेष लेख:”सेवा_संकल्प_अभियान”

Spread the loveडिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’ विष्णु प्रसाद वर्मा…