• 20/06/2025

एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: PWD का बड़ा अफसर गिरफ्तार, ACB ने 2 लाख की रिश्वत लेते कार्यपालन अभियंता को दबोचा

एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: PWD का बड़ा अफसर गिरफ्तार, ACB ने 2 लाख की रिश्वत लेते कार्यपालन अभियंता को दबोचा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (ईई) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए ईई का नाम अजय कुमार है। यह कार्रवाई ठेकेदार की शिकायत पर की गई।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ अजय कुमार टैंभूरने ने ठेकेदार रमेश यादव से बिल भुगतान के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की थी। जिससे परेशान ठेकेदार  ने EE के खिलाफ ACB से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने रिश्वतखोत अफसर को गिरफ्तार करने ट्रैप का आयोजन किया।

योजना के मुताबिक जैसे ही ठेकेदार रिश्वत की रकम दो लाख रुपये ईई अजय कुमार टैंभुरने को दी, तुरंत ही एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम अफसर के दफ्तर और आवास की तलाशी ले रही है।

 

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…