• 23/06/2025

हादसा: पुल से टकराकर नदी में गिरी कार.. बघेल की मौत; तीन अन्य की हालत गंभीर

हादसा: पुल से टकराकर नदी में गिरी कार.. बघेल की मौत; तीन अन्य की हालत गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर से बेमेतरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कार चला रहे बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक कार में सवार 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान अमित बघेल के रूप में हुई, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट क्षेत्र का निवासी था। अमित बेमेतरा की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कार्यरत था। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे, जो रायपुर से जबलपुर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार जब शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर पहुंची, तभी ड्राइवर अमित ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नदी से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और गोताखोर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि नदी में कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं फंसा। स्थानीय लोगों की तत्परता से राहत कार्य में तेजी आई।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…