• 23/06/2025

US Advisory: ‘छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों की न करें यात्रा’, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, भूपेश बोले- ये है अमृत काल?

US Advisory: ‘छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों की न करें यात्रा’, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, भूपेश बोले- ये है अमृत काल?
Spread the love

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारत के कुछ राज्यों में यात्रा करने से बचने या सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नक्सल हिंसा के चलते छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय और ओडिशा जैसे राज्यों में यात्रा करने से पहले अमेरिकी नागरिकों को अपने मंत्रालय को पूरी जानकारी देने को कहा गया है। इस एडवाइजरी ने छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान शुरू कर दिया है, जहां कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, माओवादी चरमपंथी समूह (नक्सली) पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिम बंगाल तक के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों द्वारा स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सरकारी अधिकारियों पर छिटपुट हमले होते रहते हैं। इस कारण अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को इन राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में यात्रा से पहले अनुमति लेनी आवश्यक है। हालांकि, इन राज्यों की राजधानियों में यात्रा के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।

मोदी की ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?

एडवाइजरी में छत्तीसगढ़ का जिक्र होने पर कांग्रेस नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, “ये है अमृत काल? अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के छह राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?”

नक्सल हिंसा का खतरा

एडवाइजरी में कहा गया है कि नक्सली हमलों की बदलती प्रकृति के कारण छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में खतरा बना रहता है। नक्सलियों ने कई बार सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया है। इस कारण अमेरिकी नागरिकों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे…

Spread the loveरोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य…

Spread the love‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान रायपुर,…
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड…