• 28/06/2025

बेटियों की फीस के लिए नहीं थे पैसे, गरीब मां-बाप ऑनलाइन बेचने लगे खुद की अश्लील वीडियोज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटियों की फीस के लिए नहीं थे पैसे, गरीब मां-बाप ऑनलाइन बेचने लगे खुद की अश्लील वीडियोज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

आर्थिक तंगी और मजबूरी इंसान से क्या नहीं करा देती। ऐसा ही चौंकाने वाला और सोचनीय मामला सामने आया है। हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में रहने वाले एक गरीब दंपति ने अपनी बेटियों की कॉलेज फीस भरने के लिए ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाकर बेचना शुरू कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मजबूरी का अनोखा रूप

पुलिस के अनुसार, दंपति की दोनों बेटियां पढ़ाई में होशियार हैं। एक बेटी बीटेक के दूसरे साल में है, जबकि दूसरी ने 12वीं कक्षा में 468 में से 470 नंबर हासिल किए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, और पति की सेहत भी लगातार खराब होने से इलाज का खर्च बढ़ गया था। फीस और दवाइयों के लिए पैसे न होने की स्थिति में दंपति ने यह कदम उठाया। उन्होंने एक मोबाइल ऐप के जरिए अपनी निजी जिंदगी की अश्लील वीडियो लाइव स्ट्रीम करना शुरू किया।

पैसे के बदले वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रति वीडियो 2000 रुपये और रिकॉर्डेड क्लिप के लिए 500 रुपये चार्ज करता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वे वीडियो बनाते समय मास्क पहनते थे और एचडी कैमरे का इस्तेमाल करते थे। इस गैरकानूनी काम से उन्हें ऑटो चलाने से कहीं ज्यादा कमाई हो रही थी, जिससे वे अपने परिवार का खर्च चलाने की कोशिश कर रहे थे।

वीडियो खरीदने वालों की भी शामत

पूर्वी जोन टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली कि एक घर से ऑनलाइन अश्लील कंटेंट बनाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। साथ ही, वीडियो खरीदने वाले ग्राहकों की पहचान करने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…