• 29/06/2025

नाम ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’.. मालिक और कर्मचारी मुस्लिम, कांवड़ यात्रा से पहले मचा बवाल

नाम ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’.. मालिक और कर्मचारी मुस्लिम, कांवड़ यात्रा से पहले मचा बवाल
Spread the love

11 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही देश भर में कांवड़ यात्राएं भी चालू हो जाती है। इससे ठीक पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में बवाल मच गया। दरअसल कावड़ मार्ग पर स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा पहचान अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान में शामिल एक टीम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंची।

 

टीम ने ढाबे में काम कर रहे कर्मचारियों से पहचान के लिए उनके आधार कार्ड मांगे तो उन्होंंने इनकार कर दिया। जिससे टीम को शक हुआ और उऩ्होंने ढाबे पर लगे बारकोड को स्कैन किया तो उसमें मालिक का नाम मुस्लिम आया।

 

ढाबे का नाम ‘पंडित जी वैष्णो..’ और बारकोड में मुस्लिम नाम आने के बाद बवाल मच गया। कन्फर्म करने के लिए हिंदू संगठन की टीम ने होटल के कर्मचारी को जबरन एक कमरे में ले जाकर उसकी पैंट उतारने की कोशिश की। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

हिंदू संगठन के लोगों ने होटल का नाम बदलकर अपने धर्म के अनुसार रखने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर उन्होंने नाम नहीं बदला तो संगठन के लोग वहां धरना देंगे।

टीम के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस ढाबे का मालिक मुस्लिम समुदाय का है और यहां काम करने वाले कर्मचारी भी मुस्लिम हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…