• 29/06/2025

बंधक बनाकर पीटा, चप्पल पर थूक चटाया और पेशाब पिलाई; नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें की पार 

बंधक बनाकर पीटा, चप्पल पर थूक चटाया और पेशाब पिलाई; नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें की पार 
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन आरोपियों ने एक नाबालिग को अगवा कर लिया। बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई, चप्पल पर थूक चटवाया गया और पेशाब पिलाने की घिनौनी हरकत की गई। आरोपियों ने इस पूरे अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बदनाम करने सोशल मीडिया में डाला वीडियो

पुलिस के अनुसार, घटना 25 जून 2025 की है। जिसका वीडियो 28 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि आरोपी दीपक पाल ने उसे फोन करके रामगोपाल चौराहे के पास बुलाया। वहां दीपक अपने साथियों शांतनु और डीके के साथ कार में मौजूद था। तीनों ने नाबालिग को तिकोना पार्क ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां उन्होंने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसकी जेब से छह हजार रुपये छीन लिए, चप्पल पर थूककर चटवाया और एक आरोपी ने उसे पेशाब पिलाने की घृणित हरकत की। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बनाया गया, जिसे आरोपियों ने बदनामी के इरादे से सोशल मीडिया पर डाल दिया।

कानपुर के डीसीपी (साउथ) डीके चौधरी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तीनों आरोपियों दीपक पाल, शांतनु और डीके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आरोपियों की पुरानी हरकतें

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ये तीनों आरोपी पहले से ही उसे परेशान करते थे। आए दिन वे उससे पैसे की उगाही के लिए दबाव बनाते और पैसे न देने पर मारपीट करते थे। इस बार उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित ने रोते हुए बताया कि वह रहम की भीख मांग रहा था, लेकिन आरोपियों ने कोई दया नहीं दिखाई।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…