• 19/07/2025

4 जिंदा जले: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर

4 जिंदा जले: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में 18 जुलाई की देर रात नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 6 युवकों में से 4 की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की ओर जा रहे थे। आतुरगांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और यह पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 युवक—युवराज शोरी (24, ड्राइवर), हेमंत, दीपक और सूरज—कार में फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। दो अन्य युवक, प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम, किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

नशे में होने की आशंका

पुलिस को प्रारंभिक जांच में संदेह है कि युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि कार कांकेर के शांति नगर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज शोरी बिना बताए ले गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी। घायल प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। घायल युवकों से पूछताछ की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों और नशे की स्थिति की पुष्टि के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

Related post

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज , कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज ,…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 9 जून को आयोजित…
छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री, अगले 4 दिनों में बस्तर में देगा दस्तक, तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री, अगले 4…

Spread the loveरायपुर।दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरलम में दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की एंट्री…
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा…

Spread the loveगरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनजीवन…