• 19/07/2025

4 जिंदा जले: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर

4 जिंदा जले: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, 4 युवक जिंदा जले, 2 गंभीर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में 18 जुलाई की देर रात नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 6 युवकों में से 4 की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की ओर जा रहे थे। आतुरगांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और यह पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 युवक—युवराज शोरी (24, ड्राइवर), हेमंत, दीपक और सूरज—कार में फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। दो अन्य युवक, प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम, किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

नशे में होने की आशंका

पुलिस को प्रारंभिक जांच में संदेह है कि युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि कार कांकेर के शांति नगर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे युवराज शोरी बिना बताए ले गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी। घायल प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। घायल युवकों से पूछताछ की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों और नशे की स्थिति की पुष्टि के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…